ऋषिकेश में बंजी जंपिंग एक ऐसा अनुभव है जिसे आपको जीवन में एक बार जरूर करना चाहिए। इसकी रोमांचक ऊंचाई, खूबसूरत स्थान, और शानदार सुरक्षा व्यवस्था इसे हर एडवेंचर लवर की बकेट लिस्ट में शामिल करती है।
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग की खासियत
ऋषिकेश भारत का पहला ऐसा स्थान है जहाँ स्थायी बंजी जंपिंग प्लेटफ़ॉर्म बनाया गया है। यह एक्टिविटी "जंपिन हाइट्स" नामक एक कंपनी द्वारा आयोजित की जाती है, जो अपने उच्च सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षित स्टाफ के लिए जानी जाती है।
बंजी जंपिंग की ऊंचाई | bungee jumping height
ऋषिकेश में बंजी जंपिंग की ऊंचाई 83 मीटर है, जो इसे भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग साइट बनाती है। यह ऊंचाई लगभग 22 मंजिला इमारत के बराबर है, जो आपके लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है।
स्थान (जगह) | bungee jumping location in rishikesh
यह एक्टिविटी मोहनचट्टी और शिवपुरी नामक स्थान पर आयोजित होती है, यह स्थान पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है, जिससे यहाँ का नज़ारा और भी खूबसूरत बनता है। मोहनचट्टी ऋषिकेश से 25 किलोमीटर है। और शिवपुरी ऋषिकेश से 16 किलोमीटर दूर है।
खर्चा (प्रति व्यक्ति लागत) | bungee jumping cost
बंजी जंपिंग का खर्चा ₹3,500 (लगभग) प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा, यदि आप अपने जंप का वीडियो बनवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ₹1,200 - ₹1,500 अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यहाँ आने-जाने का खर्च और अन्य व्यक्तिगत खर्च इसके अतिरिक्त हैं।
वीडियो कॉस्ट | video cost
आपकी बंजी जंपिंग का वीडियो हाई-क्वालिटी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। यह वीडियो आपके अनुभव को हमेशा के लिए यादगार बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। वीडियो की कीमत ₹1,200 से ₹1,500 के बीच होती है, जो आपको मौके पर ही उपलब्ध करवाई जाती है।
सेफ्टी और अन्य जरूरी बातें
- सुरक्षा: जंपिन हाइट्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुरक्षा उपकरण और प्रक्रियाएं अपनाती है।
- मेडिकल कंडीशन: अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, या किसी अन्य गंभीर समस्या है, तो पहले डॉक्टर से परामर्श करें।
- वजन सीमा: बंजी जंपिंग के लिए वजन सीमा 40-110 किग्रा है।
- उम्र सीमा: यह एक्टिविटी 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए है।